Haryana Budget 2023: बुजुर्गो को तोहफा: अब इतनी आय वाले भी ले सकेगे बुढापा पेंशन, बसो में किराया लगेगा आधा

On: February 23, 2023 6:27 PM
Follow Us:

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने गुरूवार को हरियाणा विधानसभा मे चौथा बजट पेश किया।वित्त वर्ष 2023- 24 बजट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 1 लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है जो पिछले साल से ज्यादा है।Haryana Budget: भविष्य की संभावनाओं के साथ वरदान साबित होगा ये Budget : वंदना पोपली

उन्होंने कहा कि हरियाणा मे किसी प्रकार कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। नया टैक्स नहीं लगाना हरियाणा वासियो के लिए बडी गर्व की बात है।

बुजुर्गों की बल्ले: सीएम मनोहर लाल ने वित्त वर्ष 2023- 24 के बजट में बुजुर्गों को खास सौगात दी है। सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद उन्हें अब 2,500 रुपए की जगह 2,750 रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन मिलेगी।

बुढ़ापा पेंशन पात्रता आय दो लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दी गई है। हरियाणा सरकार बुजुर्गों को रोड़वेज समेत प्राइवेट बसों में सफर करने पर किराए में 50% की छूट देती है।Rewari Crime: सात साल बाद लूटेरा चढा पुलिस के हत्थे

इस छूट का लाभ उठाने के लिए पहले आयु सीमा 65 साल थी लेकिन अब इसे घटाकर 60 साल कर दिया गया है। यानि अब 60 साल के वरिष्ठ नागरिक किराए में आधी छूट का लाभ उठा सकेंगे।

पहचान पत्र से मिलेगी किरोय मे छूट: समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र बनाया जाता था लेकिन अब बुजुर्ग आयु से संबंधित कोई भी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पहचान- पत्र या जन्मतिथि अंकित कोई भी दस्तावेज दिखाकर सफर में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट ले सकते है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now