Haryana: फेस बुक से दोस्ती, शादी का झांसा देकर अनाथ ने किया दुष्कर्म-Best24News

On: April 24, 2022 8:52 AM
Follow Us:

Best24news, Haryana :फेसबुक से दोस्ती आगे बढी, शादी करने के वादे हुए ओर दुष्कर्म करने बाद उसके मारपीट करके आरोपी फरार हो गया।

पलवल के थाना प्रभारी धर्मचंद ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अनाथ है और पिछले 18 साल से एक आश्रम में रहती है। करीब एक डेढ़ साल पहले पलवल निवासी कुलदीप रजौरा से उसकी जान-पहचान हुई।

कुलदीप से मोबाइल पर बात होने लगी और उसके बाद फैस बुक से जान पहचान दोस्ती में बदल गई। कुलदीप ने शादी करने का वायदा किया। शादी का झांसा देकर एक अनाथ युवती के साथ दुष्कर्म किया ओर फरार हो गया।

बार बार कर रहा ब्लैक मेल: दुष्कर्म के दौरान लिए फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाब बनाने पर आरोपी युवती के पास पहुंचा और मारपीट की। गदपुरी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

शादी का दबाब बनाने पर बीती 20 अप्रैल की रात 11 बजे आरोपी युवती के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now