Credit Card: क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलेगा 1 करोड़ रुपये का मुफ्त बीमा, इस बैंक ने किया ऐलान

On: June 19, 2025 3:06 PM
Follow Us:
Free insurance of Rs 1 crore will not be available on credit card, this bank announced

Credit Card: क्रेडिट कार्ड अपनी अद्भुत क्षमताओं के दम पर आम लोगों के बीच तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। कैश न होने की स्थिति में आप क्रेडिट कार्ड से न सिर्फ शॉपिंग कर सकते हैं बल्कि ट्रैवल बुक कर सकते हैं और होटल में खाना भी खा सकते हैं।Credit Card

इसके अलावा कई अन्य जगहों पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है। इतना ही नहीं, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर यूजर्स को जबरदस्त कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट भी मिलते हैं। यही वजह है कि देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ रहा है। हालांकि, कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक बुरी खबर आ रही है।Credit Card

1 करोड़ रुपये का मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज बंद होगा

एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी एसबीआई कार्ड अपने कार्डधारकों के लिए नए नियम लागू करने जा रही है। ये नियम 15 जुलाई से लागू होंगे। एसबीआई कार्ड ने क्रेडिट कार्ड के साथ दिए जाने वाले 1 करोड़ रुपये के कॉम्प्लीमेंट्री हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को भी खत्म करने का ऐलान किया है।

कंपनी के मुताबिक, 15 जुलाई से एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड माइल्स और एसबीआई कार्ड माइल्स प्राइम पर 1 करोड़ रुपये का कॉम्प्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर नहीं मिलेगा। इसके अलावा, एसबीआई कार्ड प्राइम और एसबीआई कार्ड पल्स पर मिलने वाला 50 लाख रुपये का कॉम्प्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी 15 जुलाई से बंद हो जाएगा। आपको बता दें कि एसबीआई कार्ड अपने प्रीमियम कार्ड पर कॉम्प्लीमेंट्री यानी मुफ्त एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर देता था। न्यूनतम देय राशि की गणना का नियम बदलेगाCredit Card

इसके साथ ही, एसबीआई कार्ड ने कहा कि नए नियमों के तहत, बिलिंग साइकिल में न्यूनतम देय राशि (एमएडी) की गणना में 100% जीएसटी + 100% ईएमआई राशि + 100% शुल्क/प्रभार + 100% वित्त शुल्क + ओवरलिमिट राशि (यदि कोई हो) + बकाया राशि का 2% शामिल किया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now