Free Health Camp: डुंगरवास में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को

On: February 12, 2026 5:08 PM
Follow Us:
camp

Free Health Camp: रेवाड़ी जिले के गांव डुंगरवास में 15 फरवरी 2026, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर महाशिवरात्रि बाबा रूपदास मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन आयुष्मान हॉस्पिटल एंड हेल्थ सर्विसेज, द्वारका की ओर से यादव फैमिली क्लिनिक के सहयोग से किया जा रहा है।

CAMP DUNGREAS
शिविर में विभिन्न प्रकार की सामान्य और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। इनमें रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, कुल कोलेस्ट्रॉल, यूरिया और क्रिएटिनिन जैसी जांचें शामिल हैं। इसके साथ ही हड्डी और आंखों की विशेष जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार, शिविर में अनुभवी चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे और आवश्यकता अनुसार आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी करेंगे।Free Health Camp

शिविर में डॉ. जतिन कुमार यादव और डॉ. विपुल यादव अपनी सेवाएं देंगे। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।Free Health Camp

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now