fraud in Rewari: टावर लगाने के नाम पर 7 लाख की ठगी

On: December 21, 2021 2:50 AM
Follow Us:

रेवाडी: प्लॉट की जमीन पर मोबाइल का टावर लगाने का झांसा देकर नेवी के जवान से 7 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने सितंबर माह में की गई इस धोखाधड़ी में अलग-अलग राशि विभिन्न मदों के नाम पर अपने खातों में जमा करा ली और उनके द्वारा लगातार पैसों की मांग किए जाने पर पीड़ित को शक हुआ तो बाद में उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

2 करोड चोरी: घर से चोरी करने वाले दोनों नौकर​ रिमांड पर

शिकायत मिलने के बाद खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लिसान निवासी अविनाश कुमार ने बताया कि वह फिलहाल नेवी में कार्यरत है। उनके पास ब्रॉडबैंड के लिए फोन आया था जिसमें शातिरों ने उनके यहां ब्रॉडबैंड लगाने की बात कही। इसके बाद उनसे बात हुई तो आरोपियों ने उनके प्लॉट में एयरटेल कंपनी का भी टावर लगाने का झांसा देते हुए मोटा अमाउंट एडवांस में देने के साथ एक स्थायी नौकरी की भी बात कही।

Rewari News: विधायक ने उठाया विस में धारूहेडा व रेवाडी बस स्टैंड का मुद्दा

इसके बाद जवान उनके झांसे में आ गया और इस गिरोह से जुड़ी महिला के साथ अन्य लोगों ने अलग-अलग अधिकारी बनकर बात की। शातिरों ने उनसे अपने खातों में सितंबर से अक्टूबर तक कुल 6 लाख 99 हजार 412 रुपए जमा करा लिए। इसके बाद शातिर अलग-अलग मदों के नाम पर पैसा मांगते रहे। इस पर जवान को शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल करते हुए अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद शातिरों के मोबाइल नंबर भी बंद हो गए। तत्पश्चात पीड़ित ने मामले की शिकायत अब खोल पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now