Satya Pal Malik Death News: पूर्व राज्यपाल सत्पाल मलिक का​ निधन, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

On: August 5, 2025 2:50 PM
Follow Us:

Satya Pal Malik Death News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है । उन्होंने 5 अगस्त को आरएमएल अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र करीब 78 साल थी। सत्यपाल मलिक मई 2025 से दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन से देश में शोक की लहर है.

बताया गया कि सत्यपाल मलिक को गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण (यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) और किडनी फेल्यर की जटिलताओं के कारण आईसीयू में रखा गया था। आज दोपहर में अस्पताल ने सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना दी।Satya Pal Malik Death New

 

सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा गांव के रहने वाले थे तथाा उनका जन्म एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ कॉलेज से विज्ञान स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की।

छात्रसंघ अध्यक्ष के शुरूआत की राजनीति में: बता दे सत्यपाल मलिक राजनीतिक जीवन की शुरुआत मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की। इसको बाद 1974-77 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और 1980 से 1989 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 1989 से 1991 तक वह जनता दल के सदस्य के रूप में अलीगढ़ से नौवीं लोकसभा के सांसद रहे।

सत्यपाल मलिक ने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल यानी अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया।Satya Pal Malik Death New

वह विवादों में भी रहे: बता दे कि वे बिहार और मेघालय के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले में सुरक्षा चूक और किरू हाइड्रोपावर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर बात की थी, जिसके कारण वह विवादों में भी रहे। वह भाजपा के बाद में प्रमुख आलोचक हो गए थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now