Firing in Rewari: जमीनी विवाद को लेकर युवक पर अंधाधुंध फायरिंग

On: July 22, 2024 7:03 PM
Follow Us:

Firing in Rewari : जिला रेवाड़ी के गांव भवाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार दोपहर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। फायरिंग की वारदात में जिले में अफरा तफरी मच गई है।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय मनीष के परिवार के गांव में ही रहने वाले उसके रिश्तेदारों के साथ एक प्लॉट को लेकर काफी दिनो से विवाद चला रहा है।

 

सोमवार दोहपर को मनीष अपने दोस्तों के पास गांव से बाहर हुक्का पीने के लिए गया था। वह वहा पर बैठा हुआ था कि रविंद्र, राजू और दीपक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते एक गोली उसके पैर में लगी। ।

BHAWADI

आरोपी फरार, मच सन्नसनी: फायरिंग करने के आरोपी वहां से फरार हो गए। फायरिंग के चलते वहां बैठे लोगों में सनसनी मच गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन फानन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू: पु​लिस ने घायल मनीष के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियो को पकडा जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now