Firing: गो तस्करों के बीच फायरिंग: गोवंश से भरी गाड़ी ने पुलिस की जीप को भी मारी टक्कर

On: November 2, 2021 1:49 PM
Follow Us:

अलवर/ रेवाडी: सुनील चौहान। सर्दी के दस्तक देते ही एक बार फिर गोतस्करो का खेल तेजी से बढने लगा हैं। बड़ौदामेव कस्बे के पास रात करीब ढाई बजे गो तस्करों में आपस में फायरिंग हो गई। एक तस्कर को गोली लगी। तस्करों के आपसी झगड़े में पुलिस के वाहन को भी गोवंश से भरे वाहन ने टक्कर मारी। इसके बाद पुलिस ने वाहन में देखा तो एक तस्कर को गोली लगी थी, जिसका नाम इस्ताक पुत्र रज्जा निवासी सिंगार, नूंह मेवात का है। एएसआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार देर रात गो तस्करों के बीच फायरिंग हो गई थी।

 

firing
थाना बडौदामेव के एएसआई इलियास ने बताया कि रात को पुलिस गश्त के दौरान एक पिकअप ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी। पिकअप में जाकर देखा तो उसमें गोवंश भरा था। एक वाहन पीछे भी था, जो अधिकतर सादा वर्दी में थे। शुरूआत में उन्होंने खुद को हरियाणा स्टाफ से होना बताया, लेकिन जब गो तस्कर ने कहा कि उसे गोली लगी हुई है तो उसे अस्पताल लेकर आ गए। इसके बाद उनका पीछा करने वाले लोग चले गए। उनका अभी पता लगाया जा रहा है।

गोतस्कर ने बताया आपस में झगड़ा:
गो तस्कर इस्ताक ने बताया कि हमारे पीछे एक वाहन था। वाहन में कई लोग थे। उनसे आपस में झगड़ा हुआ है। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। पहले बडौदामेव ले जाया गया। वहां से रैफर कर दिया गया। घायल को अलवर से भी जयपुर रैफर किया गया है।

पिकअप में गोवंश मिला:
पुलिस ने बताया कि पिकअप में मृत और जीवित गोवंश भरा मिला। तस्करों के वाहन के पीछे दूसरा वाहन था। उसमें बैठे लोगों के पास हथियार भी थे। पुलिस घायल इस्ताक को लेकर अस्पताल आ गई। तस्करों का पीछा करने वाले लोगों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रारंभिक जानकारी में आपस में झगड़ा होना सामने आयाइग है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now