Fire News: M2K County Heights की 11वीं मंजिल पर लगी आग, सोसायटी में मची अफरा तफरी

On: July 29, 2025 7:58 PM
Follow Us:

 

Fire News:  धारूहेड़ा  के सेक्टर 5 स्थित एम2के काउंटी हाइटस सोसायटी में सोमवार रात को 11 वी मंजिल पर इलैक्ट्रिक पेनल में भंयकर आग लग गई। जब लोंगो ने धुआ उठता दिखाई दिया तो सोसायटी में सेफ्टी टीम को सूचना दी। आग बुझाने के सिलेंडर खाली मिलन पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सोसायटी के लोगो को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग धारूहेड़ा ने आग पर काब पाया। जिसके चलते बडा हादसा टल गयां

एम2के काउंटी हाइटस सोसायटी के आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण यादव, मनीष, सुनील, नवीन, प्रवीण ठाकुर ने बताया कि 11 वीं मं​जिल पर जब धुआं उठा तो मकान मालिक मोसी प्रसाद ने आरडब्लयूए को सूचना दीं । जब आरडब्लएू टीम मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के लिए गैस सिलेंडर उठाए तो वे खाली मिले।

FIRE IN M2K

आग बढती ही जा रही थी सोसायटी में अफरा तफरी मच गई। परेशान होकर टीम ने डायल 112 धारूहेड़ा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम पहुंची तथा करीब एक घंटे पर आग पर काबू पाया। गनीमत यही कि आग केवल पेनल में थी जिस पर काबू पाया गया तथा बडा हादसा टल गया। करीब एक घंटे बाद पेनल की आग पर काबू पाया।

नही बजा अलार्म: बिल्डर की ओर से हर बिल्डिंग पर फायर होने पर धुआं निकलने से अलार्म बजाने के​ लिए सिस्टम लगाए गए थे, लेकिन वह सिस्टम भी खराब पडे हैं इसी कारण आग लगने पर कोई अलार्म नही बजा। इस व्यवस्था को लेकर पहले भी आरडब्लयूए की ओर से बिल्डर को चेताया जा चुका है लेकिन कोई सुनवई नहीं की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now