Fire News: मुंबई की 20 मंज‍िला इमारत में भीषण आग, झुलसने से 7 लोगो की मौत

On: January 22, 2022 9:20 AM
Follow Us:

मुंबई: साउथ मुंबई की ‘कमला’ बिल्डिंग में शनिवार को भीषण आग गई। आग से झुलसने के बाद मरने वालों की संख्‍या 7 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, ताड़देव में स्थित 20 मंजिला इमारत के 18वें माले पर लेवल 3 की आग लगी थी। इमारत में रहने वालों ने कहा कि आग लगते ही पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई।

Rewari Crime news: अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह: गर्लफ्रेंड की रैकी पर लगाते थे पाईप लाईन में सेंघ.. जनिए कहां कहां की थी चोरी


जानकारी के अनुसार 90 से ज्‍यादा लोग खुद से या पड़ोसियों की मदद से बाहर निकले। डीसीपी सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, मौके पर 21 फायर इंजन और 7 जंबो टैंकर्स लगाए गए हैं। सुबह 7.28 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सवा 8 बजते-बजते इसे लेवल 3 की आग घोषित कर दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Rewari Crime: केंद्रीय रक्षा मंत्री की बहन बताकर मिलवाया: नौकरी के नाम ठगी

सात लोगों ने तोडा दम:
घायलों को पास के भाटिया और नायर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, नायर अस्‍पताल में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि भाटिया अस्‍पताल में भर्ती एक शख्‍स ने दम तोड़ दिया। कस्‍तूरबा गांधी अस्‍पताल में भर्ती एक घायल भी जिंदगी की जंग हार गया।

Haryana news: कैथल में गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट : मकान में लगी आग से पुलिसकर्मी सहित 3 झुलसे, घर का लेंटर गिरा

अबतक 28 लोग घायल हुए हैं, इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत ख़राब हुई।
हेमंत परब, CFO, मुंब

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now