FIR : हरियाणा के रेवाडी को पुलिस को झूठी सूचना देना पडा महंगा

On: May 24, 2025 6:28 PM
Follow Us:

FIR: हरियाणा के ​जिला रेवाडी में पुलिस को झूठी सूचना देना महंगा पड गया। थाना बावल पुलिस ने ईट भट्टे पर बांग्लादेशी नागरिक ना होने की झूठी सूचना देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खंडोड़ा निवासी मुनीम लालचन्द के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।FIR

जांचकर्ता ने बताया की गांव नरसिंहपुर गढ़ी स्थित दुर्गा ईट भट्टे पर कार्यरत मुनीम गांव खंडोड़ा निवासी लालचन्द व भट्टा मालिक ने पुलिस को शपथ पत्र देकर कहा था कि उनके ईट भट्टे पर कोई बांग्लादेशी नागरिक नहीं रह रहा है।

पुलिस द्वारा गत 22 मई को सर्च अभियान के दौरान भट्टे पर दबिश दी गई, तो वहां से दो परिवार के 12 बांग्लादेशी नागरिक काबू किए गए। जिस पर पुलिस ने आरोपी मुनीम व भट्टा मालिक के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।FIR

जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव खंडोड़ा निवासी मुनीम लालचन्द को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।FIR

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now