FD की ब्याज दरों में कटौती, इस सरकारी बैंक ने 400 दिन की स्पेशल स्कीम भी बंद की

On: May 5, 2025 5:50 PM
Follow Us:
FD Scheme,

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग अवधि की सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। इसके साथ ही इस सरकारी बैंक ने 400 दिन की स्पेशल FD स्कीम भी बंद कर दी है, जिस पर आम नागरिकों को 7.30 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा था।

बैंक ने एक बयान में कहा कि नई दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से सभी बैंक लोन सस्ता कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंक FD की ब्याज दरों में भी कटौती कर रहे हैं।

91 दिन से 179 दिन की अवधि वाली FD योजनाओं पर ब्याज में 25 आधार अंकों की कटौती

बैंक ऑफ इंडिया ने 91 दिन से 179 दिन की अवधि वाली FD योजनाओं पर ब्याज में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इस बदलाव के बाद अब इस अवधि की एफडी पर 4.50 फीसदी की जगह 4.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 180 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली एफडी योजनाओं में भी 25 आधार अंकों की कटौती की गई है और अब इस पर 6.00 फीसदी की जगह 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। हालांकि बैंक ने एक साल की अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 20 आधार अंकों की कटौती की है। इस बदलाव के बाद अब इस अवधि की एफडी योजनाओं पर 7.00 फीसदी की जगह 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।

इस विशेष अवधि वाली योजना पर सिर्फ 0.05 फीसदी की कटौती
सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम अवधि वाली एफडी योजनाओं पर सिर्फ 5 आधार अंकों की कटौती की है। अब इस अवधि वाली एफडी योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज 6.80 फीसदी से घटाकर 6.75 फीसदी कर दिया गया है। आपको बता दें कि रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरें घटाने की कड़ी में कल (सोमवार) बैंक ऑफ महाराष्ट्र और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। दोनों बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है।

रेपो रेट का असर
होम लोन, कार लोन हुआ सस्ता, रेपो रेट घटने के बाद इन 4 सरकारी बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें
अब FD पर नहीं मिलेगा बड़ा रिटर्न, इस बैंक ने घटाईं फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें
इस सरकारी बैंक ने लोन सस्ता किया, ब्याज दरें 0.25 फीसदी घटाईं

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now