Haryana News: सावधान! नकली सिक्के मंदिरों और मॉल्स में हो रहे सप्लाई

On: February 4, 2023 9:19 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में एक नहीं बल्कि दो तीन जगह नकली सिक्के बनाए जा रहे है। दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल ने हाल ही में गिरोह के एक सदस्य जिग्नेश गाला को गिरफ्तार किया है। उसने खुलासा किया है कि वह चरखी दादरी की फैक्ट्री से नहीं बल्कि हरियाणा की दूसरी फैक्ट्री से सिक्के खरीदता था।

Haryana News: सूरजकुंड मेले के लिए हरियाणा रोडवेज का तोहफा, जानिए रूट मैपहरियाणा एक नकली सिक्के बनानी की फैक्ट्री का तो खुलासा हो चुका है। दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में गिरफ्तार गिरोह के कुछ सदस्यों से पूछताछ के आधार पर हरियाणा में नकली सिक्कों को बनाने वाली फैक्ट्रियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यहां करता था स्पलाई: हरियाणा में नकली सिक्के बनाने के गिरोह का दिल्ली-मुम्बई पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसका खुलासा दिल्ली-मुम्बई पुलिस की संयुक्त जांच में हुआ है। नकली सिक्कों को बनाने वाला गिरोह इन्हें मुम्बई, दिल्ली , हरियाणा सहित आसपास के पड़ोसी राज्यों के मंदिरों और मॉल्स में सप्लाई कर रहा है।

Haryana News: सीएम प्लाईंग की अवैध अहातो पर रैड, मची अफरा तफरी
हरियाणा आएगी दिल्ली-मुम्बई पुलिस
पुलिस ने जिग्नेश गाला से 9 लाख 46 हजार रुपए के सिक्के बरामद किए हैं। इनमें 10 रुपए के 94 हजार 600 रुपए के नकली सिक्के शामिल हैं। हरियाणा के एक गिरोह का सदस्य है जो नकली सिक्के बनाता है और उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में बेचता है।

ऐसे हुआ था खुलासा: दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल ने अप्रैल 2022 को हरियाणा के चरखी दादरी में एक नकली सिक्का बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में मास्टरमाइंड नरेश कुमार सहित 5 लोगों को गिरफ्तारी भी की गई थी। इसी बाद से ये राज खुलता ही चला गया।

सिक्का निर्माण मशीनों का किया आयात: गाला हरियाणा सहित भारत में कई राज्यों में सक्रिय नकली सिक्का बनाने वाले गिरोहों को सिक्का निर्माण मशीनों का आयात और बिक्री भी कर चुका है। इसके बाद से लगातार पुलिस छानबीन कर रही है और ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now