Haryana Green Field Expressway: हरियाणा के पलवल से UP के अलीगढ़ तक बनेगा एक्सप्रेसवे, लाखों किसान हो जाएंगे मालामाल

On: May 14, 2025 7:22 PM
Follow Us:
Evening

Haryana Green Field Expressway:   हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। हरिरयाणा के पलवल तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी और जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह नया एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ेगा। इसके निर्माण से नोएडा और गुरुग्राम का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही वाहन चालकों को लंबे जाम से भी छुटकारा मिलेगा।Haryana Green Field Expressway

2300 करोड़ रुपये से बनेगा एक्सप्रेस
32 km लंबा फोरलेन एक्सप्रेस वे के निर्माण में 2300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम, हरियाणा तक जाने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा। वाहन चालक तकरीबन एक घंटे में सारसौल से यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच जाएंगे। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में भी इस मार्ग को प्रस्तावित किया गया है।Haryana Green Field Expressway

इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर
इस एक्सप्रेस के निर्माण में अलीगढ़ के तकरीबन 43 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होना है, जिसमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, सोतीपुरा, फाजिलपुर कला, नागल खुर्द, खंडेहा, कुराना, टप्पल, आदमपुर, स्यारौल, डोरपुरी, रेसरी, रायपुर, घरबरा, पीपली नगला, कादिरपुर, गनेशपुर, चमन नगलिया, बझ़ेड़ा, राजपुर, हीरपुरा, बुलाकीपुर, खेड़िया बुजुर्ग, जलालपुर, विचपुरी, इतवारपुर, हामिदपुर गांव में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के बीच हरित पट्टी बनाई जाएगी। भूमि अधिग्रहण और जीपीएस आधारित निशानदेही का काम शुरू हो चुका है।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now