EPFO News Update: कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले , EPFO में पेंशन योगदान की राशि में होगी इतनी बढोतरी

On: November 8, 2025 10:13 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। देशभर के 7 करोड़ से अधिक EPFO कर्मचारियों को नए साल पर बडा तोहफा देने जा रहा है। ये सूचना यानि तोहफा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर मिलने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने पर विचार कर रहा है।EPFO News Update

EPFO 3.0 में होगा लागू: बता दे कि यह प्रस्ताव मंजूर होने पर देशभर के 7 करोड़ से अधिक EPFO सब्सक्राइबर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसे EPFO 3.0 के रूप में लागू किया जा सकता है, जिसके तहत कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।EPFO News Update

जानिए अब क्या है नियम: बता दें कि वर्तमान में EPS-95 नियमों के तहत पेंशन योगदान केवल अधिकतम ₹15,000 की बेसिक सैलरी तक ही सीमित है। इसका मतलब यह है कि किसी कर्मचारी की सैलरी ₹20,000 या ₹40,000 होने के बावजूद पेंशन फंड की गणना केवल ₹15,000 पर ही की जाती है। इसी के चलते उसके खाते से पेंशन फंड में योगदान ₹1,250 रूपए की ही जमा होता है।

जनिए कितना बढेगा योगदान: फिलहाल अधिकतम ₹15,000 की बेसिक सैलरी तक ही सीमित है। प्रस्ताव पास होने पर यह सीमा बढ़कर ₹25,000 हो जाएगी, जिससे कर्मचारियों का हर महीने पेंशन फंड में योगदान ₹1,250 से बढ़कर ₹2,083 तक पहुंच जाएगा। यानि हर माह 717 रूपए ज्यादा काटे जाएगें ऐसे में उनकी रिटारमेंट पर मिलने वाली पेंशन में काफी इजाफा होगा।EPFO News Update

 

बताया जा रहा है इस प्रस्ताव पर जल्द अंतिम निर्णय लिया जा सकता है और 2026 की शुरुआत में इस पर बड़ा अपडेट सामने मिल सकता है। यह कदम न केवल कर्मचारियों की रिटायरमेंट सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि देश की पेंशन प्रणाली में एक बड़ा सुधार साबित होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now