मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: मानव का हृदय ही वास्तविक संसार का सागर है

On: December 24, 2025 5:13 PM
Follow Us:
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव आकेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक फलाहारी रूपचंद महाराज ने भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों, समुद्र मंथन, भक्त प्रह्लाद, नरसिंह अवतार, ध्रुव चरित्र, विदुर चरित्र, सती चरित्र और वाराह अवतार जैसे प्रसंगों का सजीव वर्णन किया।

समुद्र मंथन की कथा का विस्तार करते हुए कहा कि मानव का हृदय ही वास्तविक संसार सागर है। मनुष्य के भीतर अच्छे और बुरे विचार देवताओं और दानवों के समान मंथन करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब मन में सद्विचारों का प्रभुत्व होता है, तो जीवन सुख, शांति और संतोष से भर जाता है, जबकि बुरे विचार की सोच मनुष्य को कठिनाइयों की ओर ले जाती है। Dharuhera News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हिसार में IIT के लिए 300 एकड़ जमीन प्रस्ताव, हरियाणा सरकार ने शुरू की तैयारी

इस मौके पर जोगिंदर यादव भूपेंद्र यादव, बबलू यादव, मोनू यादव, हरिओम यादव, सोनू यादव, तेजपाल यादव, पुरुषोत्तम यादव, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। Dharuhera News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now