मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: शिव महापुराण यज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

On: July 31, 2025 5:07 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: यहां के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन ठाकुर जी मंदिर में चल रहे श्री शिव महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Dharuhera News: धारूहेड़ा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन ठाकुर जी मंदिर में चल रहे श्री शिव महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बृहस्पवितार को नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा कथा में शामिल हुए तथा क​था वाचक को तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

कथा व्यास महंत शिव योगी योगिता गिरी महाराज ने शिव पुराण की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान शिव की अनंत लीलाओं, तपस्या और भक्ति के महत्व से अवगत कराया। उनके भावपूर्ण प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। मंदिर के संचालक त्रिभुवन कौशिक ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 6 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।Dharuhera News

यह भी पढ़ें  Political news : हरियाणा में कांग्रेस संगठन को लेकर आया बडा अपडेट, इसी दिन जारी होगी जिलाध्यक्षों की सूची

कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तजन व आस-पास के गांवों से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य लोगों में शिवभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।आयोजन के अंतिम दिन 6 अगस्त को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ यज्ञ का विधिवत समापन होगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now