धारूहेड़ा: नन्दरामपुरबास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा बिशन दास महाराज का विशाल मेला आयोजित किया । इस मौके विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें 51 हजार की कुश्ती पहलवान आशिश ने जीती।Baba Bishandal Fair
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर गुप्ता, विशिष्ट अतिथियों में त्रिलोक चंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुभाष, शिशराम, , राजाराम पूर्व एससीपी, हेमराज गुप्ता, विनोद कुमार जैन शामिल हुए। मेले में सुबह हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया सुबह से ही बाबा के चरणों में धोक मारने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।Baba Bishandal Fair

मेले में अंतिम कुश्ती 51000 की पहलवान आशीष व अरुण के बीच में हई जिसमें आशीष ने जीत दर्ज कराई। मुख्य अतिथि के लिए मंदिर में में गेट बनवाने व पार्षद निरंजन लाल ने खिलाड़ियों के लिए दंगल स्टेडियम में स्टेज बनाने की घोषणा की ।
कमेटी की ओर से मेघावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर वीरेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि गौरव, पूर्व सरपंच सतवीर, राजवीर विकास, भूप सिंह , विमल शर्मा, राजवीर सिंह राकेशप्रधान, नरेंद्र अग्रवाल, डा राजकुमार गुप्ता, मास्टर श्याम लाल, मास्टर मुन्नीलाल, रामनिवास, ईश्वर सैन आदि मौजूद रहे।

















