Electric Scooter Fire: गर्मियों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में हो सकता है ब्लास्ट! यहां जाने बचाव के तरीके

On: April 12, 2025 9:32 PM
Follow Us:
Electric Scooter Fire: गर्मियों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में हो सकता है ब्लास्ट! यहां जाने बचाव के तरीके

Electric Scooter Fire:गर्मियों का मौसम वैसे ही परेशानी भरा होता है। इस मौसम में हर चीज बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। ऐसे में कुछ सामान ऐसे हैं, जिनमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें से Electric Scooter भी एक है जिसमें आग लगने की संभावना ज्यादा बढ जाती है। पिछले कुछ सालाें में Electric Scooter में आग लगने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी Electric Scooter है तो जरूर से सावधानी बरतें ताकि आग नहीं लगे।

 

Electric Scooter Fire: आजकल तेज गर्मी के कारण आपकी Electric Scooter में किसी कारण से आग लग सकती है। ऐसी खबरें कई बार सुनने को मिलती हैं कि Electric Scooter में आग लग गई। कई बार तो इसकी बैटरी भी फट जाती है, जिससे अचानक से ब्लास्ट हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि इस तरह से हादसो से बचा जा सकें।

 

Electric Scooter Fire सावधानिया:

  • Electric Scooter के चार्जर व बैटरी अच्छी कंपनी के खरीदने
  • कई बार लोकल चार्जर या बैटरी के ओवरहीट होती है
  • हमेंशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर व बैटरी का इस्तेमाल करें
  • बैटरी को ज्यादा समय चार्ज नहीं करें
  • घटिया बैटरी क्वालिटी, गलत चार्जिंग तरीका न अपनाएं

Electric Scooter में ब्लास्ट होने से बचाव के तरीके

तेज गर्मी में अपनी Electric Scooter को बचाने के लिए आपको इसे कभी भी धूप में पार्क नहीं करना चाहिए। धूप में Electric Scooter खड़ा करने से इसमें आग लगने का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि इसकी बैटरी अ​धिक गर्म होने से फट सकती है।

बैटरी को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करें। पूरी रात बैटरी को चार्ज नहीं करें। काफी हादसे चार्जिंग के समय होते हैं। इसके अलावा Electric Scooter को चार्ज करने के लिए खुले व हवादार जगह का चुनाव करना चाहिए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now