Haryana Election 2024: विधानसभा चुनाव से पार्टी को मिलेगा नया अध्यक्ष, जनिए कौन दोड में सबसे आगे

CM . EX CM HARYANA

Haryana Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया द्वारा पंचकूला में ली गई समीक्षा बैठक में कई खामियों का खुलासा किया। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दूर करने के लिए पार्टी और सरकार मिलकर योजनाबद्ध तरीके से टास्क करेंगे। इतना ही विधानसभा से पहले नया अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके लिए बैठक करके मंथन भी किया गया है।

 

जानिए कौन बन सकता है नया अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नया अध्यख बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए चर्चा के साथ मंथन भी किया गया। भाजपा यदि किसी ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का नाम सबसे मजबूत है।

बताया जा रहा है अजय गौड़ फरीदाबाद लोकसभा सीट के प्रभारी भी हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी ब्राह्मणों में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। वंचित वर्ग के नेताओं में राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार का नाम काफी मजबूत बताया जा रहा हैं

BJP 3

इन चेहरो को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। वंचित वर्ग के चेहरों में भाजपा पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल पर भी दांव खेल सकती है। भाजपा यदि किसी जाट चेहरे पर दाव खेलना चाहती है तो पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नाम सबसे मजबूत है।

 

भर्तियों की कानूनी पेचीदगी की जाएगी दूर:

करीब 60 हजार लंबित सरकारी भर्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विधानसभा चुनावो से पहले कई टास्क तय किए है गए ताकि पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज हो सके। टास्के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां भी तय की गई है।

Haryana Election 2024 इतना ही नहीं लगभग 25 हजार ऐसी भर्तियों की कानूनी पेचीदगियां दूर की जाएंगी, जो हाई कोर्ट में अलग-अलग आपत्तियों की वजह से लटकी हुई हैं।

ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी अभी से आरंभ हो गई, जिन पर किसी राजनीतिक दल का विशेष लेबल लगा हुआ है।

हरियाणा में भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले तमाम कील कांटे दुरुस्त करने की दिशा में बढ़ने लगी है। चार जून को मतगणना के तुरंत बाद भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा संभव है। पार्टी इस बार किसी ब्राह्मण अथवा वंचित वर्ग के नेता पर दांव खेल सकती है।