Election: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ रेवाड़ी खंड के प्रधान बने भूप सिंह

On: October 22, 2024 10:04 AM
Follow Us:
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ रेवाड़ी खंड के प्रधान बने भूप सिंह

चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रधान महावीर सिंह रहे मौजूद
Election: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला रेवाड़ी के खंड रेवाड़ी कार्यकारिणी के चुनाव प्राचार्य रामफल शास्त्री की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा मेंं संपन्न हुए।पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रधान महावीर सिंह व अशोक कुमार उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से कार्यकाकरिणी का गठन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा के प्राचार्य रामफल शास्त्री ने बताया कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

 

इस मौके राजकीय वमा विद्यालय महेश्वरी स्कूल के भूपसिंह को प्रधान, मालपुरा के सुरेंद्र सिंह को सचिव, भटसाणा स्कूल के शेखर को कोषाध्यक्ष, आकेडा स्कूल मास्टर चंदन सिंह को उप प्रधान व ततारपुर खासला के महाबीर सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।Election

जिला प्रधान महावीर सिंह ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई । अपने सम्बोधन मे शिक्षकों के हित के लिए व्यक्तिगत हित छोड़ संघर्षशील रहने व संघ के मोटो अध्ययन, अध्यापन व संघर्ष की बात की। इस मौके पर नियुक्ति पर अध्यापको ने कार्यकारिणी को बधाई दी।Election

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now