बारिश का असर कम, दीपावली बाद फिर उछलने लगा AQI

On: November 15, 2023 2:22 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: दीपावली पर हुई जमकर आतिशबाजी ने हवा की सेहत को बिगाड़ दिया है। गुरुवार-शुक्रवार को बारिश के हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला था। लेकिन दीवाली के बाद से सोमवार मंगलवार व बुधवार को हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही और एक्यूआई चार सौ के आसपास घूमता रहा। सुबह से शाम तक स्मॉग (धुंध) छाई रही। आमजन को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।बाबा बालकदास को चुनाव विभाग ने दूसरी बार दिया नोटिस ?

जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से हवा में प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई थी। लेकिन दीपावली पर प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को धारूहेड़ा का एक्यूआई 340 पहुंच गया। हालांकि मंगलवार से कुछ कम हुआ है।

दिवाली की सुबह एक्यूआई दो सौ अंक के आसपास था। शाम को हुई आतिशबाजी की शुरूआत के साथ ही एक्यूआई का स्तर बढऩे लगा। हवा में रसायन और हानिकारक तत्वों की मात्रा, धूल-मिट्टी के कणों की वृद्धि हो गई। इससे हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई।POLLUTION

गत सप्ताह बारिश होने के बाद संबंधित विभागों ने राहत कार्य थोड़े धीमे कर दिए थे। बारिश के बाद राहत मिली थी। लेकिन अब सभी विभागों को दोबारा से युद्ध स्तर पर हवा को स्वच्छ रखने के प्रयास करने होंगे। तभी आने वाले दिनों में सही परिणाम निकल सकेंगे।Rewari: लाखों रूप्ए की लागत से हरियाणा राजस्थान सीमा पर बना अवरोधक टूटने के कगार पर

एक्यूआई का स्तर :
एक्यूआई का स्तर अगर 0-50 का स्तर है तो अच्छा माना जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए सही है। 51 से 100 एक्यूआई ठीक की श्रेणी में आता है और 101 से 200 तक एक्यूआई मध्यम होता है जो अस्थमा, फेफड़ों और हृदय की समस्याओं वाले रोगियों के लिए परेशानी का कारण बनता है। 201 से 300 एक्यूआई स्तर गंभीर होता है और 401 से 500 का एक्यूआइ स्तर स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Harish sdo pollपानी का छिडकाव जारी: कस्बे दीपावली के बाद फिर से सडकों व पेडो पर नपा धारूहेड़ा, फायर बिग्रेड व एनएचएआई की ओर पानी की छिडकाव किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार को ज्यादातर कंपनी बंद है। आगे कंपनियोंं में निरीक्षण किया जाएगा।
हरीश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, हप्रनिबो

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now