UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इतना ही नहीं आयोगा ने सूची जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) ने देशभर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम भी दिए तकि छात्रा में इनमें दाखिला नहीं लें।
बता दे कि फरीदाबाद में संचालित ‘मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी’ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी घोषित कर दिया है। UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान विश्वविद्यालय होने का दावा करते हैं, लेकिन इन्हें डिग्री प्रदान करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।UGC
जानिए कहां कितने फर्जी विश्वविद्याल:UGC
दिल्ली: 12
उत्तर प्रदेश : 4,
केरल: 2
महाराष्ट्र: 2
पश्चिम बंगाल: 2
पुडुचेरी : 2
आंध्र प्रदेश : 2
कर्नाटक : 2
हरियाणा :1
राजस्थान :1
झारखंड :1
अरुणाचल प्रदेश :1
UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की मान्यता की जांच करें।
- AICTE/PCI/BCI जैसे नियामक निकायों की स्वीकृति की पुष्टि करें (यदि लागू हो)।
- केवल आधिकारिक पोर्टल और मान्यता प्राप्त स्रोतों से ही जानकारी लें।
- हरियाणा के छात्रों और अभिभावकों के लिए यह मामला एक चेतावनी है कि प्रवेश से पहले संस्थान की वैधता की पूरी जांच करें, ताकि भविष्य में डिग्री और करियर से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सके।

















