धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेडा में टीचर डे अब की बार खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई उसके बाद छात्राओं ने अध्यापकों के सम्मान में “शुभ स्वागतम” गाकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यापक संघ के प्रधान महाबीर भी मौजूद रहे। डीपीसी राजेन्द्र शर्मा बताया कि शिक्षक हमारे जीवन में पथ-प्रदर्शक होते हैं।Rewari News
वे हमें सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाते बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं। महाबीर यादव ने शिक्षको को पेन के सेट स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया । इस मौके पर स्कूल की प्रिन्सिपल डॉक्टर सुविरा यादव, शिवराज सिंह अमीर सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

बच्चो को किया पुरस्कत: हरि नगर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में टीचर दिवस ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मोके पर संपर्क फाउंडेशन की ओर से स्कूल को सटार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका नितोश कुमारी, पूनम, संदीप, प्रवीण व ममता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

















