Rewari News: किसी भी अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली से होती है। एक अच्छा अधिकारी अपने काम से छाप छोड़ सकता है। ये विचार रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मणसिंह यादव ने आज यहां जाट धर्मशाला में व्यक्त किए। वे यहां जिला शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद सामरिया की सेवानिवृत्ति पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। Rewari News
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी राजेंद्र शर्मा ने की तथा डाइट प्राचार्य सुभाषचन्द्र यादव मुख्य वक्ता रहे। पाँच सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्ड़ोदिया, नसीब सिंह, महेंद्र सिंह खनगवाल, परमजीत चहल तथा कपिल पूनिया ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। बीईओ अरविंद यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्री सामरिया के शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर करीब तीन दशकों के कार्यकाल को प्रेरक बताते हुए शुभकामनाएं दी।
समारोह में विभिन्न संगठनों की ओर से प्रधान अनिल यादव, सुमेर सिंह, अरुण कुमार, महाबीर यादव, डॉ वीरेंद्र, हरीश कुमार ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री सामरिया ने उनके कार्यकाल में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों, मुखियाओं, कर्मचारियों, संगठनों तथा शिक्षकों का आभार ज्ञापित किया। करीब दो दर्जन संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शिक्षाविदों ने उन्हें सम्मानित किया।
सरस्वती पूजन तथा स्वागत गीत से प्रारंभ इस समारोह में आयोजन समिति की ओर से श्री सामरिया को पगड़ी, शॉल, साहित्य, अभिनंदन पत्र एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। समारोह में उनके परिजनों सरिता देवी,मेहरचंद, महेंद्रपाल डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. सीमा, साक्षी, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मदत्त,अशोक कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईओ सत्यपाल धूपिया, राजकुमार जलवा, बीईओ संतोष तंवर, राजबाला, राजेश वर्मा तथा विभिन्न स्कूलों के मुखिया व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से डॉ. दुष्यंत यादव ने सभी का आभार जताया।

















