Holiday Cancelled: हरियाणा सरकार की ओर से हाल मे एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके माध्यम से बताया कि अक्षय तृतीया के लिए 30 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान गलती ऐलान कर दिया था। इसे इसे अब इसे वापस ले लिया गया है। सरकारी विभागों को इस बदलाव के बारे में सूचित कर दिया गया है ताकि इस दिन ड्यूटी पर आ सके।
बता दे कि हरियाणा सरकार ने अक्षय तृतीया के दिन की छुट्टी को रद्द करने का फैसला लिया है। पहले 30 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया गया था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बदलाव की जानकारी दी गई है।
खुले रहेगें स्कूल ओर सस्थान: बता दे कि सरकार के फैसले के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 30 अप्रैल को सभी सरकारी स्कूल और दफ्तर खुले रहेंगे। कर्मचारी और छात्र इस दिन को सामान्य कामकाजी दिन मानेंगे और अपनी नियमित जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
अक्षय तृतीया की छुट्टी रद्द होने के कारण राज्य के सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में हलचल है। कई लोग छुट्टी के लिए पहले से ही तैयार थे और अब उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ेगा। इस फैसले से जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

















