Haryana News : बावल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा के संयुक्त निदेशक डॉ. मयंक वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण सुविधा, मिड डे मील योजना और बालिका मंच की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था की सराहना करते हुए प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ को विभागीय योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने कक्षा 6 से 12 तक की सभी छात्राओं से अलग-अलग संवाद कियाHaryana News
उन्हें विज्ञान, संस्कृति और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की और शिक्षकों से भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण और नवाचारयुक्त शिक्षा देने पर बल दिया। संयुक्त निदेशक ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, छात्रा संख्या और समुचित प्रबंधन की विशेष सराहना की।Haryana News
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सांभरिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला और एपीसी सुंदर सिंह भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ को विभागीय दिशा-निर्देशों को समयबद्ध रूप से लागू करने का आश्वासन दिया।

















