Rewari News: पर्यावरण व नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान

On: September 27, 2025 4:39 PM
Follow Us:
पर्यावरण व नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान

धारूहेडा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज़डथल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।Rewari News

अभियान में पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य बिजेन्दर चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और नशे से दूर रहना स्वस्थ समाज की बुनियाद है। विद्यालय प्रांगण में इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया और छात्रों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।

पर्यावरण व नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान
पर्यावरण व नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान

इस कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण बचाने व नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर स्कूल प्राचार्य डॉक्टर सुधा, सोनिया, सरला, आशा, राजेश, अश्विनी, संदीप कुलदीप आदि मौजूद रहे.Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now