ED ने भेजा समन, दिल्ली सीएम केजरीवाल होंगे गिरफ्तार?

On: November 2, 2023 8:37 AM
Follow Us:

दिल्ली: कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। गुरुवार को ईडी के सामने केजरीवाल की पेशी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।Graps 2 की उड रही धज्जियां, रेवाडी, बावल व धारूहेडा में खुलेआम जल रहा कचरा, अधिकारी मोन

पुलिस अलर्ट: नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। अगर कोई प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी उसके बड़े नेताओं को जेल में डालकर पार्टी को खत्म करने का प्रयास कर रही है। पार्टी की ओर से यह आरोप लगाया गया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की बीजेपी की योजना के हिस्से के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले नेता होंगे।

ED RAID

केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका

आप नेता राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2014 से जांच एजेंसियों ने 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि ईडी कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।Rewari: व्यापारी राजेश गोयल का निधन

 

जानिए किन किन की गिरफ्तार करने की योजना
आप नेता ने एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाए जाने वाले लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ”केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर है।हरियाणा में बदलेगी सडकों की सूरत, रेवाडी, गुरूग्राम सहित सडकों परे खर्च होंगे 3700 करोड : दुष्यंत चौटाला

इन नेताओं के बाद वे (भाजपा) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन और फिर महाराष्ट्र की शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now