ED Raid: छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की रेड

On: July 17, 2025 10:34 AM
Follow Us:
100 करोड़ की फंडिंग के मामले में यूपी में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई है

ED Raid:  100 करोड़ की फंडिंग के मामले में यूपी में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई है। गुरुवार सुबह 5 बजे से बलरामपुर के 12 ठिकानों और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

बता दे कि ईडी की जांच में पता चला है कि गिरोह के 30 में से 18 बैंक खातों में अब तक करीब 68 करोड़ रुपए का लेन देन हुआ है। सबस बडी बात यह है कि महज तीन महीने में 7 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग इसके खातो में हुई है। बताया जा रहा है यह राशि् मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के जरिए विभिन्न देशों से भेजी गई है।

मिले अहम सुराग: बता दें यूपी एटीएस को छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी फंडिंग का लेकर कई सुराग हाथ लगे थे। फर्जीवाडे को लेकर एटीएस ने ईडी को दस्तावेज सौंपे थे। उन कागजो के बाद ही ईडी ने यह एक्शन लिया है था रेड की है।

ये मिला फर्जीवाडा

  • एक बड़ी इमारत को आतंकी ट्रेनिंग कैंप के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के सबूत।
  • विदेशी फंडिंग से बंगला,
    शोरूम, फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदी
  • दरगाह में हर साल होता था भव्य उर्स, जिसमें देश-विदेश से लोग जुटते थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now