DTP ने रेवाड़ी में ढहाई  दो एकड में बनी अवैध कालोनी

On: March 27, 2024 10:00 PM
Follow Us:

रेवाडी: बार बार चेतावनी के बावजूद प्रोप्टी डीलर नियमों को ताक पर नई कॉलोनियां विकसित करने में लगे हुए हैं। DTP की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में रामगढ रोड पर करीब दो एकड मे विकसित की जा रही प्लोटिंग में जेसीबी चलवा दी। अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

जिला योजनागार अधिकारी DTP मंदीप सिंहाग की अगुवाई में पुलिस बल के साथ रामगढ रोड पहुंची। वहां पर विकसित हो रही कॉलोनी के एक मकान, 8 डीपीसी,  14 चार दीवारी व कच्चे रास्तो  को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

DTP अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को कॉलोनी जल्द नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेचने का काम कर रहे हैं।

DTP ने रेवाड़ी में ढहाई  दो एकड में बनी अवैध कालोनी
DTP ने रेवाड़ी में ढहाई  दो एकड में बनी अवैध कालोनी

उनके चंगुल में आकर प्लॉट खरीदने वाले लोग जब निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो डीटीपी DTP का दस्ता उनके अरमानों पर जेसीबी का पंजा फेर देता है। विभाग ने आमजन से अपील की है वे डिलरों के बहकावे में नही आए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now