Driving RC: ड्राइविंग RC को लेकर बड़ा फैसला! जल्दी करा ले ये जरूरी काम

On: May 13, 2025 7:23 PM
Follow Us:
ड्राइविंग RC,

इसके नुकसान कई बार हम बिना डॉक्यूमेंट लिए ही अपने वाहन को लेकर निकल जाते हैं। ऐसे में अगर कहीं चेकिंग हो और आप पकड़े जाएं तो आप क्या करेंगे। आज हम आपको इस परेशानी से निजात पाने के लिए यहां पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद आप अपने वाहन के डॉक्यूमेंट रखने के झंझट से मुक्ति पा सकेंगे।

यहां हम आपको mParivahan ऐप में डॉक्यूमेंट रखने के बारे में बता रहे हैं। M Parivahan ऐप में रखे गए डॉक्यूमेंट परिवहन मंत्रालय से अप्रूव होते हैं, इसलिए इनकी मान्यता असली डॉक्यूमेंट की तरह ही होती है। अगर ट्रैफिक पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस या RC मांगती है तो आप बिना किसी झिझक के mParivahan ऐप में रखे डॉक्यूमेंट उन्हें दिखा सकते हैं।

इस तरह आप चालान से बच सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। साथ ही इसमें इंटरनेट होना भी जरूरी है। जब भी आप M Parivahan ऐप इंस्टॉल करें तो ऐसे फोन में करें जिसे आप हमेशा अपने पास रखते हों।

ऐप में आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस आदि की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं। यह ऐप भारत सरकार का है। इस ऐप में सेव किए गए दस्तावेज ओरिजिनल की तरह ही काम करेंगे।

इस ऐप के जरिए अब आप अपने मोबाइल फोन पर वर्चुअल आरसी, लाइसेंस आदि दस्तावेजों के साथ-साथ सड़क परिवहन कार्यालयों, ट्रैफिक स्टेटस, आरटीओ ऑफिस से जुड़ी सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें

  • mParivahan ऐप को आप प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें साइन अप करना होगा, इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद साइन-अप प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपको ऐप के होम पेज पर ही वर्चुअल डीएल, आरसी और अन्य दस्तावेजों के विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहां आप ओरिजिनल डीएल, आरसी या पीयूसी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इन्हें वर्चुअल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now