Diwali Holidays List 2025: जानें धनतेरस से भाई दूज तक कितने दिन रहेगी छुट्टियाँ, स्कूल कॉलेज और बैंकों का पूरा शेड्यूल

On: October 12, 2025 3:22 PM
Follow Us:
Diwali Holidays List 2025: जानें धनतेरस से भाई दूज तक कितने दिन रहेगी छुट्टियाँ, स्कूल कॉलेज और बैंकों का पूरा शेड्यूल

Diwali Holidays List 2025: दिवाली का पर्व नजदीक है और इस साल त्योहार का हफ्ता बेहद खास होने वाला है। धनतेरस से भाई दूज तक पूरे सप्ताह परंपरा, खुशियाँ और रौशनी से जगमगाएगा। इस दौरान कई लोग जानना चाहते हैं कि स्कूल, कॉलेज और बैंक में कितने दिन का अवकाश रहेगा।

दिवाली 2025 की तारीखें

  1. धनतेरस: 18 अक्टूबर, शनिवार

  2. नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली): 20 अक्टूबर, सोमवार

  3. दिवाली / लक्ष्मी पूजा: 21 अक्टूबर, मंगलवार

  4. गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर, बुधवार

  5. भाई दूज: 23 अक्टूबर, गुरुवार

ध्यान दें कि 19 अक्टूबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश पहले से ही रहेगा।

स्कूल-कॉलेज की छुट्टियाँ

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में 19 से 23 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहने की संभावना है। हालांकि, अंतिम पुष्टि के लिए अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना आवश्यक है।

संभावित छुट्टियों की सूची

  1. 19 अक्टूबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश

  2. 20 अक्टूबर, सोमवार – नरक चतुर्दशी (कुछ राज्यों में)

  3. 21 अक्टूबर, मंगलवार – दिवाली / लक्ष्मी पूजा (देशभर में)

  4. 22 अक्टूबर, बुधवार – गोवर्धन पूजा (यूपी, बिहार, हरियाणा में)

  5. 23 अक्टूबर, गुरुवार – भाई दूज (अधिकतर स्कूलों में)

बैंक और सरकारी दफ्तर

21 अक्टूबर को दिवाली पर सभी सरकारी बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे। अन्य तिथियों पर छुट्टियाँ राज्य अनुसार होंगी। इसलिए स्थानीय बैंक शाखा या कार्यालय से जानकारी लेना सही रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now