Diwali 2025 Shubh Muhurat: दिवाली पूजन के लिए ये रहेगा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें लक्ष्मी पूजन की संपूर्ण जानकारी

On: October 20, 2025 4:09 PM
Follow Us:

Diwali 2025 Shubh Muhurat: Diwali  अंधकार पर प्रकाश की विजय, सुख-समृद्धि, वैभव-विरासत के पर्व दीपावली को लेकर उल्लास है। उमंग और उत्साह भी। सोमवार को सूर्यास्त के बाद हर घर, गली-चौराहे, मठ-मंदिर दीपों से जगमाएंगे।Diwali 2025 Shubh Muhurat

सोमवार को देश में दीपों का पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो दीवाली छोटी दिवाली से शुरू हो जाती है। लेकिन बडी दिवाली की पूजा का सही समय जानना बहुत जरूरी है। यहां जानिए पूजा का समय व विधि

 

Diwali 2025 Shubh Muhurat : बता दे कि दीपावली पर लक्ष्मी, गणेश व कुबेर के पूजन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। स्नान के बाद शुद्ध व सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की मूर्ति को रखकर उसमें मौली बांधे।Diwali 2025 Shubh Muhurat

फिर चौकी पर छह चौमुखे व 26 छोटे घी के दीपक जलाएं। इसके बाद देवताओं को गंगाजल से स्नान कराने के बाद रोली, अक्षत, मिष्ठान, धूप, धान का लावा, मधु, सफेद मेवा, दीप आदि अर्पित करें। फिर मां लक्ष्मी का मन में आह्वान करते हुए ”लक्ष्मीश्रोत व श्रीसूक्त” का पाठ करना चाहिए।Diwali 2025 Shubh Muhurat

 

शुभ मुहूर्त 

 

  • अमावस्या तिथि आरंभ: 20 अक्टूबर 2025 को 03:44 PM
  • अमावस्या तिथि समाप्ति: 21 अक्टूबर 2025 को 05:54 PM
  • मुख्य लक्ष्मी-पूजा मुहूर्त: लगभग 07:08 PM से 08:18 PM।
  • हरियाणा में: प्रादोष काल 5:57 PM से 8:27 PM और लक्ष्मी-पूजा मुहूर्त करीब 07:23 PM से 8:27 PM।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now