फरीदाबाद से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा, दिल्ली-मथुरा हाईवे बंद, जानिए डायवर्ट रूट की पूरी जानकारी

On: November 9, 2025 2:58 PM
Follow Us:
फरीदाबाद से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा, दिल्ली-मथुरा हाईवे बंद, जानिए डायवर्ट रूट की पूरी जानकारी

हजारों लोगों के हुजूम के साथ बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शनिवार सुबह फरीदाबाद पहुंची। रविवार को यह यात्रा दशहरा ग्राउंड से हाइवे की ओर बढ़ेगी। इस कारण दिल्ली-मथुरा हाईवे कुछ समय के लिए बंद रहेगा। दिल्ली और मथुरा के बीच सफर करने वाले लोगों से पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा दिल्ली के छतरपुर से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी।

फरीदाबाद पहुंचने वाली इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कई बड़े नेता, क्रिकेटर और प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हुईं। पुलिस ने बताया कि रविवार को पदयात्रा सुबह 8 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर मेट्रो मोड़, एनआईटी बस अड्डा, हार्डवेयर चौक, सेक्टर-22-23 चौक, लखानी चौक, सोहना टी पॉइंट और बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए बल्लभगढ़ की ओर जाएगी। दोपहर में दशहरा ग्राउंड पर लंच के बाद यात्रा सीकरी की ओर बढ़ेगी।

पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से गुजरने के कारण दोपहर में कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे बंद रहेगा। यह रास्ता संकरा होने के कारण दिल्ली-मथुरा और मथुरा-दिल्ली मार्ग पर वाहनों को रोकना पड़ेगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे और सोहना रेलवे ओवरब्रिज पर भी कुछ देर ट्रैफिक रोका जाएगा।

रविवार सुबह 7 बजे से दशहरा ग्राउंड, एनआईटी, हार्डवेयर चौक, सोहना टी पॉइंट और बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक दोनों ओर की सड़कें बंद रहेंगी। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से कहा है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

इसके अलावा सुबह 7 बजे से दोपहर तक दशहरा ग्राउंड से बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक का मार्ग भी बंद रहेगा। जेसीबी चौक से हाइवे की सर्विस लेन पर यात्रा आगे बढ़ने पर हाइवे का ट्रैफिक दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now