DHARUHRA: नो पार्किंग में वाहन खडा किया तो कटेगा चालान: दलीप

On: November 26, 2023 12:13 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सड़क किनारे नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले सावधान हो जाए। क्योंकि टै्फिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों का सबक सिखाते हुए ऑनलाइन चालान भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है।

अब नो पार्किग जोन में खड़े वाहनों के केवल चालान ही नहीं काटे जाएंगे, बल्कि उन्हें जब्त करके सीधा पुलिस थाने में पहुंचा दिया जाएगा। यहां से पुलिस जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहन छोड़ेगी।हरियाणा के रेवाड़ी सैनिक स्कूल में निकाली बंफर भर्ती

हाईवे पर तथा कस्बे में लगातार लग रहे जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहन व अतिक्रमण है। व्यस्त चौक व चौराहों पर लोग अपना वाहन खड़ा करके घंटे गायब रहते हैं, जिससे अचानक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नियमों को धत्ता बताकर मनमानी करने वाले वाहन मालिकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है।Haryana: मां के सामने नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, सोनीपत में दरिंदों को सजा-ए-मौत

नो पार्किग जोन में खड़े वाहन में अगर मालिक मौके पर मौजूद नहीं है तो उनके मोबाइल पर चालान भेज दिया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से धारूहेडा मे मुनादी भी करवाई ताकि वाहन चालक मनमर्जी जगह वाहन पार्किंग न करें। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान काट कर वाहन मालिकों के मोबाइल फोन पर नो पार्किंग चालान भेजा गया।

……….
पुलिस लगातार वाहन मालिकों को नो पार्किग जोन में वाहन न खड़ा करने के बारे में समझा चुकी है। इसके बावजूद वाहन मालिक नहीं सुधर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब सीधा वाहनों को फोटो करके मोबाइल पर चालान भेजेगी।
दलीप कुमार, यातायात प्रभारी धारूहेडा

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now