मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रजिस्ट्री, वाहन पंजीकरण, ड्राईविग लाईसेंस व शस्त्र लाईसेंस के कार्य ठप…

On: July 20, 2023 6:45 AM
Follow Us:

हरियाणा: वेतन बढोतरी की मांगो को लेकर बुधवार को 15वें दिन हडताल जारी रही। प्रशासन झुकने को तेयार नही है। स्टाफ के अभाव लोग कार्य के लिए भटक रहे है। तहसीलो में कार्य के अभाव मे हर दिन लाखों रूपए का हर्जाना हो रहा है।Haryana: CET की मनमानी शर्तें हटाने के लिए BJP-JJP सरकार को हटाना जरूरी: दीपेन्द्र हुड्डा

15 दिन से स्टाक जारी: लिपिकों द्वारा अपने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को बुधवार को दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। विभिन्न विभागों के लिपिक अपना सम्मानजनक वेतनमान 35400 रूपये देने की मांग को लेकर धरनारत है।

P 3 11zon

आए दिन विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, किसान व कर्मचारी संगठनों से मिल रहे समर्थन से आंदोलन मजबूत होता जा रहा है। 15वें दिन बुधवार को कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। कई दिनों से चल रही हड़ताल से सरकारी कामकाज ठप्प पडे़ हुए है और आमजन अपने कामों के लिए भटक रहा है।

ये कार्य हुए ठप: हड़ताल के चलते पूरे प्रदेशभर में रजिस्ट्री, वाहन पंजीकरण, नए ड्राईविग लाईसेंस व ड्राईविंग लाईसेंस नवीनीकरण, शस्त्र लाईसेंस, विवाह पंजीकरण जैसे कार्य लंबित पड़े हुए है जिससे सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रूपये का नुक्सान उठाना पड़ रहा है तथा आए दिन इन कार्यो को लेकर जनता बहुत परेशान हो रही है जिसकी जिम्मेवार सीधे रूप से प्रदेश सरकार है।Rewari: सघर्ष की हुई जीत: विपुल गार्डन के पास नहीं खुलेगा शराब का ठेका

यह भी पढ़ें  Haryana School Closed: दिल्ली के बाद अब हरियाणा के भी स्कूल बंद, जानिए कैसे होगी पढाई

बुधवार की देर सांय भारतीय मजदूर संघ के उतर क्षेत्र के केंद्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी तरह से सोच विचार करने के बाद ही बीएमएस ने लिपिक कर्मचारियों की जायज मांग को अपना समर्थन दिया है। उचित वेतनमान को लेकर लिपिक वर्ग के साथ पिछले कई दशकों से भेदभाव होता रहा है।

P 2 11zon

अब समय आ गया है सभी लिपिक संगठन के साथ एकजुट होकर अपने हकों के लिए मजबूती के साथ लडे़। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सरकार लिपिकों से वार्तालाप करके उन्हें 35400 रूपये वेतनमान देने की घोषणा करे अन्यथा सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि अपनी जायज मांग को लेकर लिपिकों की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के साथ नहीं बल्कि सिस्टम के साथ है। आज पूरे प्रदेश में लिपिकों के इस आंदोलन ने भावना व एकजुटता का रूप ले लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: दो कैदियो ने नूंह कारगार में की आत्महत्या, दोनो एक ही बैरिक में थे बदं

यह बडे़े हर्ष की बात है कि बीएमएस ने लिपिक कर्मचारियों की एकमात्र जायज मांग को भी सहारा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों को सरकार द्वारा अपनी जायज मांग माने जाने तक शांति, धैर्य व अनुशासन बनाएं रखते हुए एकजुट होने का आह्वान किया।

कोर कमेटी के अघ्यक्ष नेत्रपाल ने कहा कि अपनी जायज मांग को लेकर आज लिपिकों का जोश पूरे हरियाणा की पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक लिपिकों की 35400 रूपये वेतनमान देने की मांग पूरा नहीं करेगी तब तक लिपिक पूरी एकजुटता के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान सावंत सिंह यादव ने संगठन मंत्री को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपना संख्या बल बढ़ाते हुए एकजुट व संघर्षरत रहते हुए विश्वास दिलाया सरकार जल्द ही उनकी जायज मांग को पूरा करेगी।
Rewari: सघर्ष की हुई जीत: विपुल गार्डन के पास नहीं खुलेगा शराब का ठेकाP 1 11zon
लिपिक एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास यादव ने कहा कि आए हुए अतिथिजनों का स्वागत किया और कहा कि लिपिक वर्ग सरकार की रीढ़ होता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लिपिक बखूबी निभाता है। साथ ही वह सरकार की हर योजना को लागू करने का भी काम करते है। उन्होंने कहा कि लिपिकों की एकमात्र जायज मांग 35400 रूपये वेतनमान है। जब तक सरकार इस मांग को पूरा नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें  स्वतंत्रता सेनानियोंं के आश्रितों की बैठक आज, सरकार के खिलाफ खोंलेगे मोर्चा

ये रहे मौजूद: धरने को एसोसिएशन के अमित कुमार, जोनल कोर्डिनेटर संदीप कुमार, मुसेपुर सरपंच शुभराम, भरतीय किसान यूनियन के अशोक कुमार, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, रोड़वेज यूनियन के पूर्व प्रधान यशपाल यादव, रामनिवास बेनीवाल, कमल यादव, बीर सिंह, नीतू, पूनम यादव, निशा, प्रिया, ललिता, बिजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित करते हुए सरकार से बिना किसी देरी के लिपिकों की वेतनमान बढ़ाने की जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now