Rewari: धारूहेड़ा में नशे का कारोबार ही थम रहा है। सीआइए कोसली ने औद्योगिक कस्बे में चाय के खोखे की आड में गांजा बेचने वाले एक दुकानदार को काबू किया है। टीम ने उसके पास से 5 गांजे की पुडिया व गांजा बेचकर कमाए हुए 6930 रुपये बरामद किए है।
CIA Kosli को मुख्यबीर से सूचना मिली थी कोसली के गांव टूमना के रहने वाला सतेंद्र नशिला पदार्थ गांजा का नशा करता है तथा गांजा बेचता भी है । वह धारूहेड़ा में एयर लिक्विड कम्पनी के पास एक चाय का खोखा पर रोजाना गांजा बेचता है।
टीम ने छापेमारी करते हुए उसे हिरासत में लेकर डयूटी मजिस्टेट यशबीर सिँह के सामने तलाशी ली तो उसकी जैकेट की जेब से 2 पुङिया पारदर्शी थैली में तथा अन्दर की बाई जेब से 3 पुङिया पारदर्शी थैली मिली ।
वहीं जींस की पेन्ट से गांजा बेचकर कमाए गए 6930 रुपये बरामद हुए। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस जुडे अन्य बदमाशों को काबू किया जा सके।

















