धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह हिंदु युवा वाहिनी, शिव सेना व भाजपा की ओर से लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में भारतीय राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। किसान मोर्चा के राष्टीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव ने कार्यकर्ताओ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर शांति यात्रा को रवाना किया।भिवाड़ी प्रशासन की दंबगता: फिर छोड़ा रसायन युक्त पानी, दो राज्यों में तनाव, मौके पर पुलिस तैनात.. Video
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अखंडता की एकता को बनाए रखना हमारा मूल कर्तव्य है। अखंड भारत के निर्माण को लेकर लोह पुरूष का अहम योगदान रहा है। यात्रा सेक्टर छह से शुरू होकर भगत सिंह चौक पर खत्म हुई। इस मोके पर लाला राजपूत, राजेश सैनी, विनोद, सुनील जोधा आदि मोजदू रहे।
















