Rewari News : RDS Publish School में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा इक्षित पुत्री नरेश कुमार ने 99% के साथ टॉप किया । छात्रा ने अपने माता-पिता के सपने को साकार किया एवं अपने विद्यालय का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया।
कक्षा 12वीं में प्रांजल शर्मा ने 93% के साथ अपने माता-पिता का नाम ऊंचा किया। आर.डी.एस पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 100% रहा जिसमें सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किया । 15 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।Rewari News
विद्यालय परिसर में सभी बच्चों को सम्मानित किया गया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बधाइयां दी एवं फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। विद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।Rewari News

















