Rewari Crime: राजस्थान रोडवेज की बस से नकदी व सामान से भरा बैग चोरी

On: December 10, 2021 1:25 PM
Follow Us:

धारूहेडा: गुरुग्राम से जयपुर आ रहे एक यात्री के दो बैग चोरी हो गए। जब होटल पर बस रूकी तो उसे बैग चोरी का पता चला। बेग मे करीब 9 हजार रूप्ए नकदी, लेपटोव अन्य कागजात थे। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत मे जयपुर के शाहपुरा के मनोहरपुर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि 9 दिसंबर को शाम को राजस्थान परिवहन की बस मे अपने भाई हेमन्त शर्मा के साथ गुडगांव से जयपुर के लिये 4 बैग लेकर बैठे थे। उसके बाद जब बस हाईवे पर धारूहेडा के पास बालाजी फैमिली होटल पर रुकी तो मैने देखा की मेरा एक काला रंग का छोटा बैग गायब था। मैने बस की तलाशी अन्दर और बहार सब जगह से करके देखा तो मुझे बैग नही मिला। बैग में लैपटाप , पर्स, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लाईसैंस, बाईक की आरसी, 3 क्रैडिट कार्ड , 3 डैबिट कार्ड और 9000 रुपये औऱ कपडे और लैपटाप चार्जर था। उसने थाना धारूहेडा को सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now