मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: खरखडा स्कूल में तीसरी कक्षा के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट, मामला दर्ज

On: September 21, 2023 9:15 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: यहां के खरखडा स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में अध्यापक ने तीसरी कक्षा के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाकर गुरूवार देर शाम टीचर के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।Haryana: धारूहेडा से लापता चाबी बनाने वाले मिस्त्री का शव मानेसर में पडा मिला

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वर्तमान पाश्र्व नाथ सोसायटी व मूल रूप से तिजारा के गांव बिलासपुर में निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा खरखडा​ स्थित राजकीय प्राइमरी सकूल में तीसरी कक्षा पढता है। वह रोजाना की तरह गुरूवार को स्कूल गया था। वह बैठा बैठा एक आंख पर हाथ लगा रहा था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में अभी महंगी नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री, जानिए क्यों ?

टीचर का आरोप है वह लडकियों की ओर देखकर ऐसा कर रहा है। टीचर ने बच्चे की बेरहमी से मारपीट की। स्कूल से आने पर बच्चे ने परिजनों का बताया। पहले तो परिजन मामले का टालते रहे। लेकिन जब देखा की बच्चे की तो ज्यादा पिटाई की गई है। परिजन बच्चे को थाना धारूहेड़ा लेकर पहुचे।Rewari: तुर्कियावास में शराब बेचता काबू

परिजनों का कहना है तीसरी कक्षा के बच्चे इस तरह शक करना गल्त है। अगर कोई शिकायत थी कि कम से कम परिजनो को भी अवगत करवाते। बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने गुरूवार रात को मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now