मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पं. दीनदयाल के ‘अंत्योदय’ के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार: ओम प्रकाश धनखड़

On: September 26, 2023 7:13 AM
Follow Us:

प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
इनेलो का मूल स्वभाव कांग्रेस विरोधी, दोनों का नेचुरल अलांयस नहीं हो सकता: धनखड़
Haryana, Best24News: प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी को सदैव एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज पूरे प्रदेश में 19 हजार 863 बूथों पर मनाई गई

रेवाड़ी जिले में भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रीतम चैहान की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, युगदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में बूथ नंबर 171 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

NATIONAL GAMES: अक्टूबर 2023 में गोवा में होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि मोदी जी की भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रही है। भाजपा सरकारोँ द्वारा समाज की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। धनखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और इनेलो पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें  Haryana news: IMT मानेसर से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना जाने वाले ड्राइवर्स को लगेगा झटका, अब टोल टैक्स देना होगा

BJP 3

उन्होंने कहा कि इनेलो का मूल स्वभाव कांग्रेस विरोधी है, इसलिए दोनों का कभी भी नेचुरल अलायंस नहीं हो सकता।
। प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम चल रहे हैं, वे सभी अंत्योदय से सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास से जुड़े हैं और एकात्म मानववाद को प्रतिलक्षित करते हैं। अंत्योदय पर बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि लाइन की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मदद करना ही अंत्योदय है।

Rewari: महेश्वरी में सदभावना कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं के बारे में किया जागरूक

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंच रहा है। मोदी सरकार के 9 साल के समय में गरीबों के घर में शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया गया। मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ लोगों के परिवान पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, चिरायु कार्ड, आष्युमान कार्ड बनवाने और उनकी समस्याओं को दूर करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 9 साल पहले की सरकार में गरीब का ध्यान रहीं रखा जाता था, जिसको जो मिल गया उस पर इतिश्री कर ली जाती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद सरकार की सभी योजनाएं और उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उज्जवला योजना के तहत हर गरीब के घर में फ्री में गैस दी गई। कांग्रेस के शासनकाल में गैस लेने के लिए लाइन लगाई जाती थी, अब गैस घर-घर पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें  Weather Forecast : अगले 3 दिन कई राज्यों में तूफान, आंधी और भारी बारिश की चेतवानी

SWAGT op

धनखड़ ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से बौखलाहट में हैं और गालियां देने का काम कर रहे हैं। हार के डर से मतदाताओं को राक्षस बता रहे हैं, वहीं बहन-बेटियों को भी खुले मंच से गालियां दे रहे हैं। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बावल में परिवार पहचान पत्र शुद्धिकरण शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीब कल्याण का है।
Rewari: भाई ने ही करवाई थी चाबी मिस्त्री की हत्या, धारूहेड़ा से हुआ था लापता

जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि धनखड जी के प्रयासों से प्रदेश भाजपा संगठन जिस तेजी से पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है। निश्चित रूप से प्रदेश की सभी दस सीटों पर कमल खिलेगा और मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें  Political News: रेवाड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुकार, जानिए भाषण की अहम 15 बातें

जनस्वास्थ्य मंत्री ने बावल पहुंचने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का जोरदर स्वागत किया। डॉ बनवारी लाल ने प.दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चैहान ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद दिया।

इस मौके पर पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, पीपीपी के कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, सुनील मुसेपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा, अजय पाटोदा, अजय कांटीवाल, डॉ कविता गुप्ता, प्रेम नाथ गेरा, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, नीरू भारद्वाज, चित्र कुमार सभरवाल, डॉक्टर अशोक कुमार यादव, डीएम यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बाबूलाल छावड़ी, बलजीत यादव, दिलीप गुप्ता, दिलीप शास्त्री, दीपा भारद्वाज, जयमाला नीतू चैधरी, जोगेंद्र सिंह यादव, रविंद्र खंडेलवाल, सुमन चैहान ,  बंसल, सिंह राम महलावत, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा व अशोक मुदगिल, रामदत्त भारद्वाज, , कृपा जैमिनी, रेवाड़ी मंडल से प्रेम कुमार, यशवंत चैहान, महेश कुमार स्वामी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now