M2K County Dharuhera: मांगों को को लेकर आज होगा प्रदर्शन, जानिए सोसायटी की क्या है मांगे

On: December 30, 2025 10:04 AM
Follow Us:
एमटूके काउंटी आरडब्ल्यूए ने मांगों को लेकर दी चेतावनी, मंगलवार को होगा धरना प्रदर्शन

M2K County Dharuhera: धारूहेड़ा : एमटूके काउंटी सोसायटी (M2K County RWA Dharuhera) के आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बिल्डर की कथित तानाशाही और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को सोसायटी परिसर में प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को थाने के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।M2K County Dharuhera

आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोसायटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण आए दिन सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और पार्कों में भर जाता है। इससे न केवल लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि गंदगी और बदबू से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पार्कों की हालत बेहद खराब है। इसके बावजूद बिल्डर की ओर से मनमाने तरीके से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया जा रहा है, जबकि सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा।M2K County RWA Dharuhera

बैठक में यह भी बताया गया कि आरडब्ल्यूए द्वारा कई बार बिल्डर प्रबंधन को बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन वह बैठक में शामिल नहीं हुआ। रविवार को भी बैठक के लिए बुलावा भेजा गया था, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जिससे निवासियों में रोष और बढ़ गया। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने निर्णय लिया कि अब पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को थाने के पास धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर केएम शर्मा, सुभाष, पवन, अतुल शर्मा, सत्यबीर यादव, अभय सिंह, राजबीर, देवेंद्र, जीतेंद्र, जतीन सहित अन्य सोसायटी निवासी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now