Political News: केजरीवाल और भगवंत मान दक्षिणी हरियाणा से कर रहे हैं छल : कैप्टन अजय सिंह यादव

On: September 29, 2024 5:25 PM
Follow Us:

सुर्पीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब द्वारा हरियाणा को नही दिया जा रहा पानी: चिरंजीव राव

Political News:  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आम आदमी पार्टी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सुर्पीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को अपने हक का पानी नही दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने एस वाई एल पर झाझू फेर दी है और केजरीवाल व भगवंत मान ने दक्षिणी हरियाणा के साथ छल किया है।

दक्षिणी हरियाणा के लाईफ लाईन एस वाई एल का पानी जब केजरीवाल व भगवंत मान नही दे सकते तो यहां की जनता उनको वोट क्यों देगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी व चिरंजीव राव ने लगातार 5 साल ईलाके के लोगों की आवाज को विधानसभा में उठाया है और लोगों के सुख दुख में कंधा से कंधा मिलाकर चिरंजीव राव खडा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी तो केवल चुनाव में दिखाई दे रही है।Political News

आम आदमी पार्टी को रेवाडी में कोई जनाधार नही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से एस वाई एल का पानी लाने का वायदा किया है। कैप्टन अजय सिंह यादव अपने पुत्र व कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 5 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा मतों से चिरंजीव राव के चुनाव चिंह हाथ के पंजे का बटन दबाकर जीताने की अपील की।

केजरीवाल और भगवंत मान दक्षिणी हरियाणा से कर रहे हैं छल : कैप्टन अजय सिंह यादव
केजरीवाल और भगवंत मान दक्षिणी हरियाणा से कर रहे हैं छल : कैप्टन अजय सिंह यादव

चिरंजीव राव का गांव बूढपुर, लाखनौर, कालूवास, धारूहेडा की कालोनी नरेश विहार, नारायण विहार, करण कुंज, रेवाडी शहर की शिव काॅलोनी, विजय नगर, अर्जुन नगर, सैनी मोहल्ला इत्यादि में ताबडतोड चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चिरंजीव राव ने कहा जनता जिस तारिख का इतने दिनों से इंतजार कर रही थी वो अब आ चुकी है।Political News

प्रदेश में पूर्ण बहूमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही रेवाडी के सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। रेवाडी व धारूहेडा बस स्टैंड की बिल्डिंग का निमार्ण किया जाएगा, लडकों के काॅलेज की बिल्डिंग का निमार्ण किया जाएगा, रेवाडी शहर में भरने वाले बरसाती पानी का स्थाई समाधान किया जाएगा।Political News

शहर में पीने के पानी के लिए अतिरिक्त वाटर स्टोरेज बनवाया जाएगा, शहर को जाम व बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलवाई जाएगी, शहर की सभी काॅलोनियों में पीने के पानी, सिविर लाईनों का दुरूस्त किया जाएगा और सडकों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश कांग्रस कमेटी ने प्रदेश की जनता को 7 गारंटी भी दी हैं ताकि प्रदेश की मंहगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार का कम किया जा सके।Political News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now