HPSC: हरियाणा जिला रेवाड़ी के गांव मस्तापुर की बहू एवं धारूहेड़ा की बेटी योगिता सिकरवाल का असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि ऑल ओवर इंडिया के BCA में मात्र 49 पदों में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।HPSC
योगिता सिकरवाल बेटी दलीप सिंह सिकरवाल धारूहेड़ा, पति ललित कुमार तथा ससुर श्री अभय सिंह के परिवार से संबंध रखती हैं। उनके माता-पिता ने बचपन से ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया।

साथ में योगिता ने अपने बड़े भाई तरुण सिकरवाल को भी अपनी सफलता के लिए कारगार बताया। धारूहेड़ा में पली-बढ़ी योगिता ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
योगिता ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का आशीर्वाद, ससुर श्री अभय सिंह का मार्गदर्शन तथा पति ललित कुमार का निरंतर सहयोग रहा है। परिवार के सहयोग और संस्कारों ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की शक्ति दी।उनकी इस उपलब्धि से न केवल धारूहेड़ा क्षेत्र बल्कि मस्तापुर गांव में भी गर्व का माहौल है। गांववासियों और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर व शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की।

















