Dharuhera News: विश्व हिंदू परिषद की नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 1 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे सेक्टर 4 ए स्थित शिव मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।Dharuhera News
कार्यक्रम में परिषद के सभी कार्यकर्ता अपने परिवार सहित भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।Dharuhera News
बैठक नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान देवेंद्र, डॉ. प्रवीण सोनी, भूपेंद्र शर्मा, प्रवीण चौहान, मुकेश भाटी, रवि जांगड़ा, उमेश सैनी, प्रीति राघव, राखी शर्मा, अनिला शर्मा और शैलजा शुक्ला सहित मौजूद रहे।Dharuhera News

















