मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: Govt. College Kharkada में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, 180 प्रतिभोगियों ने लिया हिस्सा

On: February 2, 2025 2:04 PM
Follow Us:

Haryana News : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के संवर्धन पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन राजकीय महाविद्यालय खरखडा में आयोजित किया गया। इसमें 180 ऑनलाइन व ऑफ़लाइन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन IGU Meerpur के कुलपति डॉ. जे पी यादव द्वारा किया गया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एकत्रित करना था ताकि वे शिक्षा के भविष्य और NEP 2020 की भूमिका पर चर्चा कर सकें, जो उच्च शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण है। बता दे ये सम्मेलन GCG सेक्टर 52, गुरुग्राम और GC रिथोज के सहयोग से किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana : NH 48 पर बनेगा 200 बेड का Hospital, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली मंजूरी

डॉ. जेपी यादव, ने NEP 2020 के दृष्टिकोण और विस्तृत पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उपकुलपति ने अपने संबोधन में NEP 2020 को लागू करने में शिक्षकों की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया ।

 

KHARKADA COLLEGE

सम्मेलन के दौरान, दो दिनों तक NEP 2020 से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख वक्ता डॉ. Anita Dua, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, ने NEP के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. विवेक सिंह, भागलपुर विश्वविद्यालय, ने उद्यमिता शिक्षा की अहमियत और NEP 2020 के तहत इसे पाठ्यक्रम में कैसे जोड़ा जा सकता है, इस पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें  चाची ने रूकवाई शादी, दुल्हे को पहुंचाया जेल, सजे हुए बाराती मायूस होकर लोटे घर

डॉ. गिरधर सिंह, एसडी कॉलेज अंबाला, ने सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विस्तार से बात की और बताया कि कैसे यह NEP 2020 के तहत शिक्षा सुधारों में सहायक हो सकती है। मानसिक सहनशीलता पर एक महत्वपूर्ण सत्र डॉ. तनुश्री सिंह, GC फरीदाबाद द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षिक समुदाय में मानसिक सशक्तिकरण और भावनात्मक भलाई की अहमियत पर चर्चा की गई।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now