मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 1.27 करोड़ की ठगी, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

On: January 20, 2026 9:41 PM
Follow Us:
THAGI

Haryana News: धारूहेड़ा: जमीन सौदे के नाम पर 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के आरोप में जमीन मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। घटाल के रहने वाले सूंदर का आरोप है कि जमीन बेचने का झांसा देकर प्रकाश सैनी ने बड़ी रकम हड़प ली गई, लेकिन न तो जमीन का कब्जा दिया गया और न ही पूरी राशि वापस की गई।Haryana News

धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 कनाल 19 मरला जमीन का सौदा 3 करोड़ 70 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपी ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए दस्तावेज दिखाए और सौदे के दौरान अलग-अलग तारीखों में टोकन मनी, नकद भुगतान और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर स्टांप और रजिस्ट्रेशन फीस भी ली गई, लेकिन बाद में रजिस्ट्री नहीं करवाई गई।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: कोसली को विधायक लक्ष्मण यादव ने दी बडी सौगात

जब उसने जमीन का कब्जा या रजिस्ट्री की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने कई बार अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही सौदे को पूरा किया।

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच रेवाडी इकोनॉमिक सेल को दी है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now