मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: धारूहेड़ा में लोन को लेकर फर्जीवाडा, बाप बेटा, तहसीलदार व पटवारी पर मामला दर्ज

On: January 14, 2026 9:58 PM
Follow Us:
CASH

Haryana news: धारूहेड़ा: भूमि रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर फर्जी तरीके से बैंक से 30 लाख रुपये का लोन ले लिया गया।मामले का खुलासा होने पर बैंक ने पिता-पुत्र के साथ तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।Haryana crime

नंदरामपुर बास निवासी नरेंद्र ने वर्ष 2013 में अपनी कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेजों में कथित रूप से गलत तरीके से बदलाव कराए। आरोप है कि भूमि का पूरा अधिकार न होने के बावजूद आरोपी ने रिकॉर्ड में अपने पिता धर्मवीर को पूर्ण मालिक दर्शाकर बैंक में गिरवी रख दिया। इस आधार पर हरियाणा ग्रामीण बैंक, नंदरामपुर बास शाखा से 30 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया।Haryana crime

यह भी पढ़ें  हरियाणा में कौन बनेगा डीजीपी यहां देखें संभावित नाम

बैंक प्रभारी कुलदीप ने बताया कि लोन लेने के बाद न तो किस्तों का भुगतान किया गया और न ही बैंक नोटिस का जवाब दिया गया। समय के साथ खाता एनपीए घोषित हो गया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार 2 नवंबर 2024 तक खाते में 28.82 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि दर्शाई गई। इसके बाद मामले की आंतरिक जांच की गई, जिसमें भूमि रिकॉर्ड और ऋण दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में यह भी आरोप लगाया गया कि तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी की मिलीभगत से भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के साथ संबंधित राजस्व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now